सिग्नेचर ब्रिज के लिए पांच वर्षीय रखरखाव नीति बनेगी
नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सिग्नेचर ब्रिज के रखरखाव के लिए अब स्पष्ट नीति तय की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त करेगा, जो पांच वर्षीय व्यापक मेंटेनेंस प्लान तैयार करेगा। योजना में नियमित रखरखाव के साथ संरचनात्मक खराबी और अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने की आपातकालीन प्रक्रिया भी शामिल होगी। वर्ष 2018 में तैयार यह ब्रिज उत्तर-पूर्वी दिल्ली को वजीराबाद से जोड़ता है। यातायात को सुगम बनाने के साथ यह राजधानी का प्रमुख पर्यटन आकर्षण भी है। रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक डिजाइन के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इसका निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने 1518 करोड़ रुपये की लागत से कराया था। हाल में इसे पीडब्ल्यूडी ने टेकओवर किया है, जिसके बाद रखरखाव की जिम्मेदारी विभाग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.