नई दिल्ली, मार्च 1 -- -पीडब्ल्यूडी जल्द योजना बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त करेगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना नदी पर बने सिग्नचेर ब्रिज के रखरखाव को लेकर नीति निर्धारित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसके लिए सलाहकार नियुक्त होगा, जोकि पांच वर्षीय व्यापक रखरखाव योजना तैयार करेगा। इसमें नियमित रखरखाव के साथ संरचनात्मक खराबी या अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए आपातकालीन प्रक्रिया योजना शामिल करनी होगी। सिग्नेचर ब्रिज वर्ष 2018 में बनकर तैयार हुआ था। यह उत्तर पूर्वी दिल्ली को वजीराबाद से जोड़ता है। यह ब्रिज रास्ता सुगम बनाने के साथ राजधानी में पर्यटन का केंद्र भी है। रंग-बिरंगी रोशनी इसे आकर्षक बनाती है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं। इसका निर्माण दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने 1518 ...