नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान करावल नगर निवासी 17 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है, जबकि इंद्रजीत घायल है। हादसे के वक्त बाइक पर निखिल का बड़ा भाई 21 वर्षीय गोविंद भी सवार था। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस जांच में पता चला कि करावल नगर निवासी निखिल अपने बड़े भाई गोविंद व दोस्त इंद्रजीत के साथ बाइक से कालकाजी मंदिर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सिग्नेचर ब्रिज के पास ट्राले में पीछे से जाकर टकरा गया। टक्कर लगते ही गोविंद व इंद्रजीत पीछे ही गिर गए और उनको हल्की फुल्की चोटें आईं, जबकि निखिल बाइक समेत ट्राले में घुस गया। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.