वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी स्टेशन के पास प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) निर्माण के लिए गंगा में मिट्टी परीक्षण शुरू हो चुका है। इसमें नीचे की मिट्टी, बालू आदि की टेस्टिंग कर पता लगाया जा रहा है कि वह कितना भार यह सकती है। कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने पड़ाव छोर पर अपना साइट ऑफिस भी खोल लिया है। काशी स्टेशन सर्वाधिक व्यस्त वाराणसी-डीडीयू-हावड़ा रूट पर स्थित है। यहां से प्रतिदिन 67 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें और 25 जोड़ी मालगाड़ियां गुजरती हैं। यहां 16 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों और पांच जोड़ी मेमू गाड़ियों का ठहराव होता है। स्टेशन के पास बना मालवीय ब्रिज (राजघाट पुल) काफी पुराना हो चुका है। इससे पुल पर ट्रेनें कॉशन के हिसाब से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरती हैं। जबकि ऊ...