सिग्नल बाधित कर ट्रेन रोकने के बाद लूट की थी साजिश
प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई रूट पर रेलवे का सिग्नल बाधित कर ट्रेन रोकने और उसके बाद यात्रियों को लूटने की योजना थी। सिग्नल बाधित होते ही ट्रेन की गति धीमी होते ही वहां खड़े युवक डंडे से यात्रियों पर हमला करते। खिड़की और दरवाजे के पास बैठे यात्रियों का सामान लूटकर भाग जाते। यह भी पढ़ें- तीन सपेरों ने रेल सिग्नल को किया था बाधित, भेजे गए जेलघटना की ताजा जानकारी रेलवे सिग्नल को जिस तरह प्लास्टिक और कपड़े से ढका गया था, उससे आरपीएफ को शुरू से ही किसी बड़ी साजिश का अंदेशा था। घटना की जानकारी रविवार रात करीब एक बजे मिली थी। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार रात बारिश के दौरान शंकरगढ़ आरपीएफ चौकी प्रभारी गंभीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार, हेड कांस्टेबल राजीव शुक्ला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.