कानपुर, अगस्त 20 -- रूरा संवाददाता। आरपीएफ चौकी रूरा पुलिस ने रेल संचालन से जुड़े सिग्नल गियर में टेंपरिंग और चोरी का प्रयास करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल यादव और उनकी टीम ने गणेशगंज रूरा के पास गेट संख्या 54 के पास से चोरी के आरोप में दो युवकों को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया जब वे दोबारा वारदात की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उमेश कुमार गौतम उर्फ झुर्री निवासी शेरगंज रूरा और कृष्ण कुमार उर्फ पारले निवासी आंबेडकर नगर रूरा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक पीली प्लास्टिक की बोरी, एक हेक्सा ब्लेड और एक चाकू बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- चोरी के चार स्मार्टफोन के साथ दो गिरफ्तार पूर्व में पंजीकृत मुकदमे के आधार पर आरपीएफ चौकी प्रभारी पिछले कई दिनों से क्षेत्र के सीसीटीवी फुट...