सिग्नल के सामने पेड़ों की डाली कटवान के निर्देश
गोंडा, जुलाई 16 -- गोंडा। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने एईई नागेंद्र प्रसाद के साथ मनकापुर रामघाट रेल प्रखंड पर सिग्नल साइटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह सिग्नल के सामने पेड़ों की डाली लटक रही थी जिन्हें तत्काल कटवाने का निर्देश इंजीनियरिंग विभाग को दिया। इसके साथ ही किलोमीटर का बोर्ड कई जगह झाड़ियों से ढका हुआ था। जिसे साफ कराने के निर्देश जारी किए गए । उन्होंने अफसरों और रेल कर्मियों को निर्देशित किया कि गाड़ियों का संचालन संरक्षा नियमों के तहत हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.