मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। सिग्नल/टेलीकॉम लाइन की केबल चोरी मामले में आरपीएफ ने मंगलवार विंध्याचल से कबाड़ी समेत तीन आरोपी को धर दबोचा। इनमें एक छत्तीसगढ़, दूसरा लालगंज और कबाड़ी विंध्याचल का निवासी है। 24 फरवरी को बिरोही स्टेशन के पास केबल काटकर चुरा ले गए थे, जिससे एक घंटे तक अप-डाउन लाइन पर ट्रेन का परिचालन भी बाधित हुआ था। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि 24 फरवरी की रात 11.50 पर सूचना मिली कि विंध्याचल और बिरोही रेलवे स्टेशन के बीच चोर रेलवे की सिग्नल/टेलीकॉम लाइन की केबल चोर काटकर चुरा ले गए। केबल कटने से अप और डाउन लाइन पर ट्रेन का परिचालन भी एक घंटे तक बाधित रहा। लगभग आठ से दस ट्रेन प्रभावित हुई। रेलवे विभाग के कर्मियों ने तार की मरम्मत की तब जाकर ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.