सिग्नल केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- इटावा । भरथना स्टेशन के यार्ड में सिग्नल केबल चोरी करने वाले शातिर चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया । 30 अगस्त को भरथना रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे सिग्नल की केवल चोरी हुई थी इसके बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था और चोर की तलाश में आरपीएफ जुट गई थी। आरपीएफ की टीम ने भरथना से केवल चोरी करने वाले छोटा निवासी मंसूर नगर जिला हरदोई जो भरथना में गिहार कॉलोनी में अपनी ससुराल में रहता है उसे गिरफ्तार किया।छोटा के द्वारा 2000 रुपये कीमत की केवल चोरी की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.