मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झिंगुरा स्टेशन के पास सिग्नल केबल काटने वालों की रेलवे पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। दूसरे दिन भी केबल चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार की रात मिर्जापुर-झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बीच मुहकुंचवा के पास से अचानक डाउन लाइन पर सिग्नल लाल हो गया था। मामले की जानकारी होते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम की जांच में पता चला कि चोर डाउन लाइन के लगभग 15 मीटर सिग्नल केबल चोर काट ले गए हैं। तकनीकी कर्मचारियों ने आनन-फानन में सिग्नल को दुरुस्त किया, तब तक जाकर ट्रेन का परिचालन शुरु हुआ। ट्रेन धीमी गति से ट्रैक से गुजरी। लगभग डेढ़ घंटे बाद रूट पर सुचारू रूप से ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.