शाहजहांपुर, मार्च 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रेलवे लाइन पर सिग्नल केबल काटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रह है। मामला बुधवार दोपहर का शाहजहांपुर और रोजा के बीच खन्नौत पुल के पास का है। बुधवार को सिग्नल केबल काटते हुए दो किशोर बालकों को मौके पर आरपीएफ पुलिस ने पकड़ लिया। केबल कटने से करीब दो घंटे रेल यातायात मेमो पर चलाया गया। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया यह दोनों किशोर कुछ दिन पहले बंथरा के पास केबल काटी थी। दोनों मामले में खुलासा करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने दोनों किशोर बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से सुधार ग्रह भेज दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी करने के उद्देश्य से बालक तांबा निकालते थे। बुधवार को मौके पर केबल काटने पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.