शाहजहांपुर, मार्च 3 -- बरेली-लखनऊ रेलखंड पर सोमवार तड़के सिग्नल केबल कटने से डाउन लाइन पर करीब दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच गेट संख्या 327-328 के मध्य हुई इस घटना से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया और यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच अज्ञात लोगों ने सिग्नल केबल काट दी। केबल कटते ही सिग्नल प्रणाली ठप हो गई और डाउन लाइन पर ट्रेनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने सिग्नल विभाग और आरपीएफ को अलर्ट किया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को जोड़ने का कार्य शुरू किया। करीब साढ़े सात बजे सिग्नल व्यवस्था बहाल हो सकी, जिसके बाद रेल संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। इस दौरान कई ट्रेनों को पिछली स्टेशनों पर रोका गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.