भागलपुर, मार्च 23 -- नवगछिया ।निज संवाददाता। नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी होम सिंगनल के पास लोकेशन बॉक्स सिग्नल के तार के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में सिग्नल के कनीय अभियंता के आवेदन पर आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर के आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद जांच की गई। इसके उपरांत कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...