गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इं लोकेश बिश्नोई को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। जोनल अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ ) शाखा मंत्री सिग्नल एवं निर्माण संगठन नितेश कुमार शुक्ला ने वर्तमान समय में सिग्नल कारखाना मेन गेट के पास रेलवे लाइन पर बंद मार्ग को फिर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक कारखाना का दूसरा प्रस्तावित रास्ता नहीं बन जाता है तब तक के लिए उस रास्ते को चालू रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वहां पर किसी कर्मचारी की परमानेंट ड्यूटी का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- रेल कर्मियों को आवासों के आवंटन के लिए लिखा पत्र प्रतिनिधिमंडल ने माह में दो शनिवार फुल टाइम कार्य करने व दो शनिवार बंद करने के लिए वार्ता की। प्रमुख मुख...