गाजियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध सावेज उर्फ जिहादी के मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होकर लंबे समय से लोगों को भड़काने और उन्हें संगठन की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल की गैलरी से संगठन से जुड़े वीडियो, फोटो और ट्रेनिंग सेंटर के दृश्य भी मिले हैं। सावेज सिग्नल ऐप में ग्रुप बनाकर आतंकी संगठनों से बातचीत करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि सावेज अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले युवकों को कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित करता था। वह जैश-ए-मोहम्मद के वीडियो और फोटो दिखाकर लोगों को संगठन की ओर आकर्षित करने का प्रयास करता था। उसकी गतिविधियों से समाज और राष्ट्रहित ...