बेगुसराय, अप्रैल 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत के बगरस थान सिंह वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की शाम करीब चार बजे लापरवाही के कारण भीषण आग लग गई। किसी राहगीर द्वारा सिगरेट पीकर फेंकने से बांसवारी में आग पकड़ ली, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी जिससे पास के इलाकों में भी खतरा उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पंसस गौतम गोस्वामी ने अग्निशमन विभाग को फोन कर दमकल वाहन बुलाया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में बांसवारी में रखा ग्रामीणों का मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.