सिगरेट पीने से रोका तो दबंगों ने पीटा
गौरीगंज, अप्रैल 18 -- जगदीशपुर। दरवाजे पर खड़े होकर सिगरेट पीना एक युवक पर भारी पड़ गया। दबंगों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पश्चिम मोहल्ला निहालगढ़ निवासी शहनवाज के मुताबिक शुक्रवार को गांव के ही नौशाद, अर्श, साहिल व जसीम उसके दरवाजे पर सिगरेट पी रहे थे। जब उसने उन्हें मना किया तो वह हमलावर हो गए और शहनवाज की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- सड़क पर खड़ी कार हटाने को कहा तो दबंगों ने पीटा यह भी पढ़ें- सड़क पर खड़ी कार को हटाने को बोला तो दबंगों ने पीटा यह भी पढ़ें- युवक को पीटा, चार लोगों पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.