बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता सिगरेट पीने पर पिता की डांट से नाराज एक आठवीं के छात्र ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनके 14 वर्षीय भतीजे अंकित को उसके पिता शिवबरन यादव ने सिगरेट पीते हुए पकड़ लिया था। इसपर उन्होंने बेटे को डांट लगा दी। पिता की डांट से नाराज होकर भतीजे अंकित ने जानवर बांधने की जगह पर छप्पर के बांस में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फांसी के फंदे से लटकते देख परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। मां सहोदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता ई रिक्शा चलाकर...