बरेली, मार्च 16 -- मीरगंज। जम्मू-कश्मीर से सेब लेकर पटना और बनारस जा रहा कश्मीरी फल व्यापारी मीरगंज क्षेत्र में सिगरेट पीते ही सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। लोग उसे सीएचसी ले गए जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बाग निवासी वसीम पुत्र गुलाम मोहम्मद अपने मौसेरे भाई जोहर अहमद शाह के सेब के दो ट्रक लेकर बनारस और पटना जा रहे थे। शनिवार रात में मीरगंज के सिंधौली चौराहे के पास वसीम के दांत में अचानक तेज दर्द होने लगा। वह हाईवे किनारे स्थित अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्हें इंजेक्शन लगाया।इंजेक्शन लगने के बाद वसीम ने सिगरेट जलाकर पी। सिगरेट पीने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। साथी जोहर अहमद शाह लोगों की मदद से उन्हें मीरगंज की सीएचसी ले गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.