अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल के पास दो नाबालिगों का सिगरेट पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भुजपुरा निवासी दो किशोर तस्वीर महल स्थित कैंटीन 99 पर बैठकर सिगरेट पी रहे थे। राहगीरों ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस तक पहंुचा तो छानबीन की गई। जांच में उजागर हुआ कि कैंटीन 99 पर नशीला पदार्थ नाबालिगों को बेचा जा रहा है। इस पर दरोगा प्रेमपाल की ओर से कैंटीन 99 के संचालक कपिल प्रताप सिंह निवासी लोको कालोनी भमौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नशीला पदार्थ बेचने के मामले में कैंटीन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.