पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में होली के रात में सिगरेट नहीं देने पर गुस्साए अपराधी किस्म के लोगों ने कपड़ा, जूता चप्पल,सिंगर स्टोर एवं जनरल स्टोर दुकान में आग लगा दिया।जिससे 80 हजार रूपए नगर सहित पांच लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया था। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।आरोपी की पहचान सुआ के निराला टोला निवासी 18 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार सिंह के रूप में की गई है। सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दुकान संचालक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओमप्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है वही घटना में शामिल एक नाबालिग बालक को भी निरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.