आरा, मार्च 5 -- -आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना -जख्मी छात्र का आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज -जख्मी छात्र के फर्दबयान पर दो लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में मंगलवार की दोपहर सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने ननिहाल में मामा की किराना दुकान पर बैठे बीसीए के एक छात्र को गोली मार दी। गोली उसके बायें साइड पेट में लगी है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी आदर्श कुमार मूल रूप से तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी धनंजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र है। आरा के नवादा मोहल्ले में उसका अपना मकान है। हालांकि वह बचपन से ही अपने ननिहाल भेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.