मुरादाबाद, जनवरी 23 -- नगर क्षेत्र में सिगरेट निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचे जाने को लेकर ग्राहकों ने प्रशासन से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राहकों का आरोप है कि कई दुकानदार सिगरेट के पैकेट व खुले सिगरेट तय रेट से 2 रुपये अधिक वसूल रहे हैं। विरोध करने पर दुकानदार मनमाना रवैया अपनाते हैं। ग्राहकों ने प्रशासन से ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...