सिगरेट के विवाद में नेशनल शूटिंग खिलाड़ी ने मारी थी होटल मालिक को गोली
मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर खतौली क्षेत्र स्थित होटल पर सिगरेट खरीदने को लेकर हुए विवाद में होटल मालिक को गोली मारकर फरार होने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नेशनल शूटिंग खिलाड़ी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो कार, लाइसेंसी पिस्टल, लूटा गया मोबाइल, 1.20 लाख रुपये व पांच मोबाइल बरामद किए हैं। चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
घटना का विवरण एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया शुक्रवार रात करीब तीन बजे दो गाड़ी में सवार युवक खतौली क्षेत्र में हाईवे स्थित पंचगंगा होटल पर पहुंचे। यहां सिगरेट खरीदने को लेकर होटल स्टाफ से युवकों का विवाद हो गया, जिसमें कार सवार एक युवक ने होटल मालिक नदीम निवासी लाल मोहम्मद खतौली पर फायरिंग कर दी। होटल मालिक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद कार सवार फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.