नई दिल्ली, फरवरी 18 -- सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सिगरेट निर्माता कंपनी- आईटीसी लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। यह तेजी उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें बताया गया है कि इन कंपनियों ने उत्पाद शुल्क में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए सिगरेट के दाम बढ़ाए हैं।किस शेयर के क्या हाल? आईटीसी के शेयर की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और आज यह करीब डेढ़ पर्सेंट बढ़कर Rs.330 पर पहुंच गया। वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में 13% से अधिक की तेजी आई और यह Rs.2315 तक पहुंच गया। एक अन्य सिगरेट निर्माता कंपनी वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में भी 3 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। बता दें कि पिछले महीने, सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में भारी वृद्धि के बाद मार्जिन और वॉल्यूम को लेकर च...