मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दबंगों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर छजलैट थाना क्षेत्र निवासी दुकानदार को धमकाया। दो दिन बाद शेरुआ चौराहे पर दुकानदार पर हमला कर दिया। जिसमें उसके नाक में फैक्चर हो गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुर निवासी अभिषेक गांव में ही संगम फार्म हाउस के सामने छोटी-सी दुकान चलाता है। अभिषेक ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन-चार दिन पूर्व अगवानपुर चौकी क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी मोंटी और कृपाल उसकी दुकान सामने स्थित फार्म हाउस पर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उसी दौरान आरोपियों ने अभिषेक के दुकान से सिगरेट ली और पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर उसे धमकी ...