देवरिया, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिगरेट की चिनगारी से सहनकोट में स्थित खेत में आग पकड़ लिया। जिससे तीन बीघा खेत में खड़ा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया।सहनकोट में दर्जनों किसानों का खेत है, जिसमें गेहूं का फसल पककर तैयार हो चुका है। मौसम खराब होने के चिलते अभी किसान अपने फसल की कटाई नहीं कर पाए हैं। गुरुवार की सायं करीब तीन बजे किसी सिगरेट पीकर खेत में फेक दिया। जिससे फसल में आग पकड़ लिया और खेत में खड़े गेहूं के फसल धूं धूं कर जलने लगे। आग की लपटों को देख आसपास के लोग झटहा लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक असलम, धर्मेन्द्र यादव, सुभाष यादव आदि के करीब तीन बीघा गेहूं के फसल जल चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...