देवरिया, अप्रैल 16 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान टीम। छोटी सी लापरवाही से बुधवार को नवलपुर गांव के पास आगलगी की बड़ी घटना हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में सौ से अधिक जंगली पेड़ जलकर राख हो गए।नवलपुर गांव के उत्तर तरफ से गई छोटी गंडक नदी के पीपा पुल के पास दोपहर में किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी। फेंकी गई सिगरेट से सुलगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक एकड़ में फैले सागौन के बगीचे को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी आग इतनी तेजी से फैली कि सौ से ज्यादा सागौन व जंगली पेड़ जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में ज...