बिहारशरीफ, जून 22 -- सिगरेट का पैसा मांगा तो दुकानदार को बेरहमी से पीटा चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के राजोपुर गांव में सामान का बकाया पैसा मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। दुकानदार को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार कौशल कुमार ने बताया कि गांव के ही सुजीत कुमार, बबलू बिंद, डब्ल्यू बिंद और मनीष बिंद उसकी दुकान पर सिगरेट लेने आए थे। जब उसने सिगरेट के पैसे मांगे, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- चेवाड़ा में पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा मामले में पीड़ित दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की ग...