बलिया, जून 17 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुरकला चट्टी पर बुधवार की शाम मुफ्तखोरी का विरोध करने पर एक दुकानदार के बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। एक दर्जन हमलावरों ने युवक पर लोहे की राड और चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। पीएचसी में इलाज के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।रामपुरकला गांव निवासी संजय प्रसाद का पुत्र 19 वर्षीय सौरभ उर्फ गांगुली अपनी गुमटी पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और सौरभ से सिगरेट ली। जब उसने पैसों की मांग की तो आरोपी भड़क गए। गालियां देते हुए हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार में चीख-पुकार मचने और राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...