गंगापार, जून 13 -- सिगेरट का पैसा मांगने पर बसहरा गांव के एक दुकानदार को दबंगों ने पीट दिया। दबगों ने सिगरेट का पैसा भी नहीं दिया, उल्टे गाली-गलौज करते हुए जमकर पीट दिया। चीख पुकार सुन जब दुकानदार का भाई व मां उसे बचाने पहुंचे तो उन दोनों को भी दबंगों ने जमकर पीट दिया। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए खुद व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। बसहरा गांव निवासी संजय कुमार गुप्ता जनरल स्टोर खोल रखा है। दुकानदार की तहरीर पर मेजा पुलिस ने कुनाल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने साथियों के साथ मिल कर ग्राहक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...