वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा-महमूरगंज मुख्य मार्ग पर एक फीट गहरे गड्ढे के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। महमूरगंज से सिगरा आते समय तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों के पहिए अचानक धंस जा रहे हैं जिससे वाहन असंतुलित होते हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। इसी तरह सिगरा से महमूरगंज जाते समय यदि दो पहिया वाहन चालक ध्यान न दें तो ठोकर खाकर चोट लगने का अंदेशा रहता है। दो सप्ताह से यह गड्ढा मुसीबत बना हुआ है लेकिन शहर का मुख्य मार्ग होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अफसरों को यह नजर नहीं आ रहा है। यहां से कुछ दूरी पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु का आवास भी है। वह अक्सर इस रास्ते से गुजरते भी हैं।हमें भेजें गड्ढों की जानकारीयदि आप मुख्य मार्गों या संपर्क मार्गों पर गड्ढों के कारण परेशान हैं, कभी इन गड्ढों ने आपके लिए भ...