सिगरा कला शिव मंदिर के समीप खेत से नवजात शिशु का शव बरामद
पलामू, जुलाई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र सिगरा कला शिव मंदिर के समीप खेत से मंगलवार की सुबह में एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। सुचना पाने के बाद सदर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह में सदर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र के सिगरा कला अमानत शिव मंदिर के समीप खेत में एक नवजात शिशु का शव देखा गया है। सूचना के आलोक में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां नवजात शिशु का शव खेत में पड़ा हुआ था आशंका है कि शिशु का शव 1 से डेढ़ दिन का रहा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.