लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पलिया में पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने सिख समुदाय की कुछ मांगों को रखते हुए सिख समाज न्याय यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रा संयोजक (प्रभारी) कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि सिख समाज 70 सालों से राजनीतिक तौर पर हासिये पर है। इस सरकार को 10 साल हो गए हैं और यह सरकार हमारे गुरुओं का सम्मान करने तक सीमित रही है। सिख समाज के बच्चों को न तो नौकरी में स्थान दिया गया न ही कहीं बराबर की हिस्सेदारी है। इसीलिए सिख समाज ने कमर कस ली है, जिसको लेकर सिख समाज 6 जून को लखनऊ में एक महासम्मेलन का आयोजन करेगा। जिसमें लाखों की तादाद में सिख समाज के लोग इकट्ठा होंगे। पूर्व प्रत्याशी प्रीतिन्दर सिंह कक्कू ने कहा कि हम लोग ...