रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 1984 के सिख समाज पर हुए अमानवीय कृत्य को न समाज भूलेगा और न ही भाजपा। उन्होंने कहा कि 1984 में निर्दोष सिखों के साथ अमानवीय कृत्य की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं। तब समाज ने जो त्रासदी झेली, उसका दर्द आज भी उनके दिलों में जीवित है। उन्होंने होटल आर्क में गुरुवार को पंजाबी गौरव सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लंबे समय तक पीड़ित परिवार न्याय का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नितिन नवीन: देवभूमि से जीत का 'यज्ञ' शुरू करने का संकल्प, 7 एजेंडे तय वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 में एसआईटी गठित की गई और वर्षों से लंबित मामलों ...