सिख समाज ने डीएम और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार, मार्च 20 -- श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मूल स्थान पर जाने की अनुमति मांगी है। संरक्षक बाबा पंडत ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से प्रेमनगर पुल के पास धरना दिया जा रहा है, क्योंकि प्रशासन हरकी पैड़ी स्थित नाई सोता के पास मूल स्थान पर जाने की अनुमति नहीं देता। बाबा पंडत ने कहा कि 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर प्रशासन मूल स्थान पर जाने की अनुमति दे, ताकि सिख समाज वहां माथा टेककर अरदास कर सके। अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने चेताया कि जब तक गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिख समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। पुराने अभिलेख और साक्ष्यों के बावजूद मूल स्थान आवंटित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.