सिख समाज ने किया अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू का अभिनंदन
कोडरमा, मार्च 15 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ज्योति सिंह मथारू के कोडरमा आगमन पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कोडरमा परिसदन में आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात में समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज की ओर से उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू को जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी की पावन तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर यशपाल सिंह गोल्डन, हरजीत सिंह सलूजा, संजू सिंह लांबा, जितेंद्र कटारिया, बॉबी लांबा, रवि छाबड़ा और ज्ञानी निरंजन सिंह सहित सिख समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।सम्मान समारोह के बाद समाज के प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.