सिख समाज ने इमरजेंसी कॉल ग्रुप बनाया
कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश की विशेष बैठक शनिवार को गुरुद्वारा नवाबगंज में हुई। यहां सदस्यता की शुरुआत की गई। कोई भी जो कानपुर निवासी सिख परिवार से हो, सहजधारी परिवार से हो, गुरुनानक नाम लेवा परिवार से हो, सिंधी परिवार से हो, वे सदस्य बन सकते हैं। महिला विंग के गठन का भी ऐलान किया गया। सिख समाज के लिए इमरजेंसी कॉल ग्रुप भी बनाया गया। मांग की गई कि केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग करती है कि सिखों के पवित्र स्थल खालसा पंथ को वापस सौंप दिए जाएं। फिल्म सतलुज को दिखाया जाए। यहां संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासू प्रिंस, प्रधान सरदार मानसिंह बरगा, सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, चरनजीत सिंह बब्बी, मोहकम सिंह, पीपी सिंह एडवोकेट, गुरमीत सिंह, आतमजीत सिंह, अमरजीत सिंह पचनंदा, सरदार नीतू सिंह, मनजीत सिंह चढ्ढा आदि थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.