पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर कांउसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने सोमवार को विधायक बाबूराम पासवान से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात की। उन्होंने राय सिख और जाट सिखों को अनुसूचित और ओबीसी का दर्जा दिलाने की मांग की। अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं दिलाना आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने विधायक बाबूराम पासवान को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सीमावर्ती इलाके में लगभग बीस हजार आबादी रहती है। बैल्हा, टाटरगंज बमनपुर भगीरथ आदि गांवों बडी संख्या में राय और जाट सिख रहते हैं। जाति बिशेष का प्रमाण पत्र न होने से आबादी को भूमि के मौलिक अधिकारों से वंचित है। इससे उन्हें जीवकोपार्जन में परेशानी हो रही हैं। विधायक बाबूराम पासवान को इस बिषय को गंभीरता से...