आजमगढ़, मार्च 29 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में चल रहे तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम रविवार की देर शाम समाप्त हो गया। निजामाबाद कस्बे में 'वाहे गुरु की खालसा वाहे गुरु की फतेह' की आवाज दिनभर गूंजती रही। सुबह 9 बजे दरबार साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। श्री अखंड पाठ साहिब जी का समापन अरदास गुरु का ताल आगरा के बाबा प्रीतम सिंह द्वारा की गई और उनके द्वारा ही हुक्मनामा लिया गया। इस अवसर पर श्री अमृतसर साहिब पंजाब के कथावाचक ज्ञानी सतवंत सिंह एवं सेवक जत्था गुरु का ताल आगरा के केवल सिंह ने अपनी वाणी से संगतों को निहाल किया।बाबा प्रीतम सिंह ने सिख धर्म गुरुओं के त्याग, बलिदान, सेवा, सत्कार की खूबियों को याद किया। उन्होंने इस परंपरा को बढ़ाने की अपील की। सबकी भलाई के लिए अरदास हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.