वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिख पंथ के पांचवें गुरु अरजन देव महाराज का 420वां शहीदी दिवस गुरुवार को मनाया गया। गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा में सबद कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने लंगर छका। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारा पहुंचे थे। पंथ के रागी जत्थे भाई कुलविंदर सिंह (खरड़ वाले), अमृतसर से आए कथावाचक भाई किशन सिंह तथा भाई नरिन्दर सिंह हजूरी रागी और भाई रकम सिंह ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल किया। भाई किशन सिंह ने कहा कि गुरु महाराज की शहादत संसार के इतिहास में अद्वितीय है। वह सब्र, संतोष, शांति, सहनशीलता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- मनाया गया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस उन्होंने सिख पंथ में भक्ति के साथ शक्ति की परंपरा को शुरू किया। गुरु अरजन देव महाराज के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर मे...