सिख धर्म के पांचवे गुरु के शहादत दिवस मनाने को लेकर हुई बैठक
हाजीपुर, जून 7 -- सिख धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस मनाने को लेकर शृंगीनगर,रेपुरा स्थित तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के अधीनस्थ संचालित नानकशाही गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की एक बैठक हुई। आनंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गुरुपर्व के दौरान आयोजित होने वाले 'शरबत (छबील) सेवा' कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस आगामी 18 जून को लालगंज के तीनपुलवा चौक पर श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शर्बत, लस्सी और पानी की व्यापक व्यवस्था (छबील सेवा) की जाएगी। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव के शहीदी गुरु पर्व पर बांटा गया ठंडा शरबत बैठक में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.