गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सिख धर्म के नववर्ष की शुरुआत शनिवार को महानगर के सभी गुरुद्वारों में विशेष सत्संग समागम के साथ हुई। इसके तहत शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में चैत माह की संग्रांद के दिवस विशेष पर दीवान सजा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सानिध्य में कीर्तन, अरदास कर सिख धर्म के नव वर्ष का स्वागत किया।सिख धर्म में अपने नानकशाही कैलेंडर के अनुसार शनिवार को चैत माह के प्रथम दिन सिख नव वर्ष मनाने की परंपरा निर्धारित है। उसी के अनुसार समाज के लोगों ने अपने नए साल का शुभारम्भ गुरु के सम्मुख सत्संग में सहभागी होकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत हजूरी रागी भाई तेजिंदर सिंह अमृतसरी के जत्थे द्वारा गुरुबाणी कीर्तन गायन से किया तो उसके बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी राज सिंह ने सिख नव वर्ष पर प्रकाश...