सिख धर्म के खिलाफ नफरती पोस्ट पर रोक की मांग
देहरादून, जून 18 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून के सिख समाज ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके सिख धर्म के सोशल मीडिया के खिलाफ डाली जा रही नफरती पोस्ट पर रोक लगाने और उत्तराखंड के सामाजिक ढांचे के खिलाफ ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।सिख समाज ने मुख्यमंत्री से कहा कि गत दिनों कर्णप्रयाग में हेमकुंड यात्रियों ओर स्थानीय नागरिकों के बीच हुई झड़प के बाद सोशल मीडिया पर नफरती पोस्ट की भरमार हो गई है। ऐसी पोस्ट रोकी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सिख समाज को आश्वासन दिया कि वे भी उत्तराखंड का अभिन्न अंग हैं, राज्य में किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शांति के साथ मनाएं मोहर्रम, अफवाहों पर न दें ध्यान उत्तराखंड का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.