सिख दंगा मामले के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 84 वर्ष की उम्र में सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। वे सिख दंगा के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में बंद थे। सफदरजंग अस्पताल की ओर से बताया गया कि सज्जन कुमार को पुलिस सुबह करीब 11:00 बजे अस्पताल लेकर पहुंची। तब वह पूरी तरह होश में नहीं थे, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर व पार्किंसन की बीमारी थी। बताया जा रहा है कि वह जेल में अचेत भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- सिख दंगा मामले के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन अस्पताल के अनुसार, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर रिससिटेशन शुरू किया गया। दोपहर 12:30 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि, वे कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे। वर्ष 1984...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.