रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य में वर्ष 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और दंगे से संबंधित आपराधिक मामलों की मॉनिटरिंग अब रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की वन मैन कमीशन करेगी। सोमवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने कमेटी का गठन किया। अब यह कमीशन पीड़ितों के दावों और उनकी वैधता की जांच कर अदालत को रिपोर्ट सौंपेगी। अदालत इस रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण करेगी। इस मामले के लिए पूर्व में गठित वन मैन कमीशन के अध्यक्ष रिटायर जस्टिस डीपी सिंह का निधन आठ मार्च को हो गया था। उनके निधन के बाद नए कमीशन के गठन की जरूरत पड़ी।राज्य सरकार की ओर से मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस मामले में जो वन मैन कमीशन बनाया गया था, उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित किए गए 41 प्रभावितों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.