नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली विधानसभा ने सिख गुरुओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विवाद में पंजाब के सीनियर अधिकारियों को तलब किया है। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने पंजाब के डीजीपी समेत कई अधिकारियों को 27 फरवरी को पेश होने का समन जारी किया है।मामला जनवरी में हुई शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के एक वीडियो क्लिप से जुड़ा है। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया था कि विपक्ष की नेता आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ "अपमानजनक" टिप्पणी की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। विधानसभा सचिवालय ने पंजाब सरकार के गृह विभाग के अवर सचिव को पत्र भेजकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह-II), पुलिस महानिदेशक (DGP) और जालंधर पुलिस आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है, ताकि वे समिति के सामने अपना पक्ष रख सकें। यह भी पढ़ें- झारखंड में हादसे की शिकार एयर एंबुलेंस में नहीं था ...