मेरठ, मार्च 16 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सराय खादर में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा खारो वाला में चल रहे धार्मिक सिख समागम के तीसरे दिन संत बाबा कश्मीरा सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए सिख इतिहास और गुरुओं के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास त्याग, बलिदान और सेवा की भावना से परिपूर्ण है। जिसने हमेशा अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया। समागम में बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने श्रद्धा भाव से गुरुवाणी का श्रवण किया। संत बाबा कश्मीरा सिंह ने अपने प्रवचन में कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता की रक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हमेशा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर मुकाबला किया और समाज को सत्य व धर्म के मार्ग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.