कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रतनलाल नगर में शनिवार को खालसा का नया साल मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार मनाया गया। गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में संगत जुटी और सभी ने श्री गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। हजूरी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ईरान व इजरायल के युद्ध के संदर्भ में गुरु महाराज के समक्ष अमन और शांति की अरदास की गई। संगत ने गुरवाणी हरजस कीर्तन गायन किया। यहां प्रधान सरदार रविंदर सिंह अरोड़ा ने सरदार परमजीत सिंह परम के बनाए गए मूल नानकशाही कैलेंडर का विमोचन भी किया। गुरमत समागम में मुख्य रूप से रविंद्र सिंह आनंद, त्रिलोक सिंह, योगेश सचदेवा और हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...