सिखों का पवित्र सावन माह शुरू, सुखमणि साहिब का पाठ प्रारंभ
गिरडीह, जुलाई 17 -- गिरिडीह। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में गुरुवार से सिख समुदाय के पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो गई। इस पावन अवसर पर महिला सिख संगत द्वारा 'सुखमणि साहिब जी' के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। पाठ के दौरान गुरुबाणी के श्लोकों और 'सिमरऊं सिमरि सिमरि सुखू पावउ, कलि क्लेस तन माहि मिटावउ' के भक्तिमय शब्दों से पूरा गुरुद्वारा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। सिख संगत की महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि नानकशाही पंचांग के अनुसार सावन वर्ष का पांचवां महीना होता है। यह 16 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होता है। सिख धर्म में इस महीने का विशेष आध्यात्मिक महत्व है, जहां पारंपरिक व्रत और कर्मकांडों के बजाय आत्मिक शुद्धि, ईश्वर से गहरे प्रेम और मिलन को सर्वोपरि माना जाता है।सिख यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: गुरुद्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.